पटियाली: गंजडुंडवारा पुलिस ने मोतीनगर से एक वारंटी को किया गिरफ्तार, न्यायालय में किया पेश
गंजडुंडवारा पुलिस ने एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया। सोमवार शाम जारी प्रेस नोट के अनुसार मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने विनोद पुत्र महेंद्र सिंह निवासी मोतीनगर को उसके घर से गिरफ्तार किया। कार्रवाई कोतवाली प्रभारी निरीक्षक चमन कुमार के नेतृत्व में हुई। अग्रिम कार्रवाई के बाद अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया गया।