करछना: शक्ति नगर कॉलोनी में विवाहित महिला ने घर के अंदर फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
यमुनापार क्षेत्र के नैनी कोतवाली थाना अंतर्गत एफसीआई रोड स्थित शक्ति नगर कॉलोनी निवासी चंदन शुक्ला की पत्नी आरती शुक्ला बृहस्पतिवार को घर के अंदर पंखे के चूल्हे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। उक्त महिला किस वजह से फांसी लगाई स्पष्ट नहीं हो पाया है। मौके पर पहुंची पुलिस शव पोस्टमार्टम भेजते हुए जांच में जुट गई है।