भोगांव: थाना बिछवां क्षेत्र में दो अलग-अलग गांव में झगड़ा कर रहे चार लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, की शांतिभंग में कार्यवाही
गांव नगला ठकुरी में बारिश के पानी के निकास को लेकर आपस में झगड़ा कर रहे देवेन्द्र पुत्र नेकराम व छविराम पुत्र कालीचरन को गिरफ्तार किया। वहीं गांव धौकलपुर में अनिल कुमार पुत्र विश्वनाथ व मनोज कुमार पुत्र शिवराज सिंह को आपस में झगड़ा करते गिरफ्तार किया। पकड़े गए सभी आरोपियों को थाने लाकर आवश्यक लिखापढ़ी कर शांतिभंग में कार्यवाही कर SDM कोर्ट भेजा है।