भोगांव: बिछवां स्थित भोले बाबा के आश्रम पर रिमझिम बारिश में पहुंच रहे भक्त, आश्रम से पहले लगे बेरिकेटिंग के पास ही टेक रहे माथा
हाथरस की घटना के बाद भोले बाबा के बिछवां आश्रम में भोले बाबा के छिपे होने की खबरें मीडिया में चलने के बाद उनके भक्त लगातार आश्रम पहुंच रहे हैं।और आश्रम से पहले लगे बेरिकेटिंग के पास दूर से ही माथा टेक रहे हैं।जिन्हे रोकने के लिए वहां तैनात पुलिस कर्मियों को भी खासी मशक्कत करनी पड़ रही है।लोगों के अंदर अभी भी अंधभक्ति भरी है और माथा टेकने का सिलसिला जारी है।