तारापुर: तारापुर में ₹38.74 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास, सम्राट चौधरी ने कहा- सरकारी बस स्टैंड होगा आधुनिक
Tarapur, Munger | Mar 29, 2026 बिहार के उपमुख्यमंत्री सह गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने तारापुर सरकारी बस स्टैंड परिसर में करोड़ों रुपए की विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया है। 38 करोड़ 74 लाख 49 हजार रुपए की लागत से बनने वाली योजनाओं की सौगात तारापुर को मिली है. उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रिमोट के माध्यम से विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया.