बरेली: बारादरी थाना क्षेत्र के आकाशपुरम में खरीदे गए मकान में रहने गए तो कर दी पिटाई
बारादरी थाना क्षेत्र के आकाशपुरम में खरीदे गए मकान में रहने गए तो मकान मालिक की पिटाई कर दी गयी। बारादरी थाने में मारपीट की रिपोर्ट दर्ज करायी गयी है। फतेहगंज पूर्वी के कनमन रम्पुरा निवासी विनोद राठौर ने बारादरी क्षेत्र के आकाशपुरम में मकान खरीदा था। मकान में सामान रखने पहुंचे तो वहां पर रामऔतार,राकेश,तनुज,अनिल,पूरनदेवी,अनिल और राकेश ने मारपीट कर दी।