बरेली: भुता थाना क्षेत्र के भैस्टा जलालपुर के पास दो बाइकों में आमने-सामने से हुई भिड़ंत, मुकदमा दर्ज
भुता थाना क्षेत्र के ग्राम बिसारिया के रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह बीसलपुर की तरफ से कोचिंग पढ़कर आ रहा था तभी भैस्टा जलालपुर के पास सामने से तेज रफ्तार बाइक आ रही थी। बाइक से बाइक की भिड़ंत हो गई, जिससे व्यक्ति के गंभीर चोटें आईं हैं। आपको बताते चलें कि व्यक्ति ने इसकी शिकायत थाना पुलिस से की है। वहीं थाना पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।