बरेली: कोतवाली थाना क्षेत्र के बिहारीपुर की रहने वाली महिला ने तीन लोगों पर लगाया मकान का ताला तोड़कर सामान बेचने का आरोप
कोतवाली थाना क्षेत्र के बिहारीपुर की रहने वाली महिला ने बुधवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचकर प्रार्थना पत्र दिया है। उसका आरोप है कि तीन लोगों ने उसके मकान का ताला तोड़कर उसका डेढ़ लाख रुपए का सामान निकाल कर भेज दिया जिसकी शिकायत उसने थाना पुलिस से की थाना पुलिस द्वारा मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई ।जिसकी शिकायत उसने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर की है।