बरेली: सिविल लाइंस स्टेशन रोड की रहने वाली महिला ने सौतेले भाइयों पर लगाया मारपीट कर घर से निकालने का आरोप
कोतवाली थाना क्षेत्र के सिविल लाइंस स्टेशन रोड की रहने वाली महिला ने बुधवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचकर प्रार्थना पत्र दिया।उसका आरोप है कि उसके सौतेले दो भाइयों ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया है। उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं । जिसकी शिकायत उसने थाना पुलिस से भी की लेकिन थाना पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।