बरेली: बारादरी थाना क्षेत्र में घर में घुसकर युवती को दी जान से मारने की धमकी
बारादरी थाना क्षेत्र में भाई और पिता की गैरमौजूदगी में घर में घुसकर युवती को जान से मारने की धमकी दी गयी। युवती ने बारादरी थाने में दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी है। पुराना शहर में रहने वाली युवती ने बताया कि पारस गुप्ता शराब पीकर अक्सर परेशान करता है। पारस दरवाजा तोड़कर घर में घुस आया और जान से मारने की धमकी देने लगा।