बरेली: भोजीपुरा थाना क्षेत्र के धौराटांडा की रहने वाली महिला ने मुकदमे में धारा बढ़ाने के लिए एसएसपी को दिया प्रार्थना पत्र
धौराटांडा की रहने वाली महिला ने बुधवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचकर प्रार्थना पत्र दिया है ।उसका आरोप है कि उसने एक मुकदमा शेरगढ़ थाने में लिखवाया था ।दबंगों द्वारा उसे और उसके पिता को जमकर बेरहमी से पीटा गया था। मारपीट मे महिला का गर्भपात भी हो गया था ।लेकिन पुलिस ने मामूली धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया और मामले में कोई कार्रवाई नहीं की ।