बिछिया: बिछिया ब्लॉक के भरखी गांव में 20 साल से सड़क का इंतजार, गर्भवती को बाइक पर ले जाना पड़ा
बिछिया विकासखंड के भरखी गांव से सामने आई यह तस्वीर गांव की बदहाल सड़क की कहानी बयां कर रही है।23 वर्षीय गर्भवती पूर्णिमा सोनवनी को अस्पताल ले जाने के लिए 108 एंबुलेंस गांव पहुंची, लेकिन पक्का रास्ता नहीं होने और कीचड़ के कारण एंबुलेंस गांव के अंदर तक नहीं पहुंच सकी।22 अगस्त शनिवार की शाम 7 बजे ग्रामीण संतोष टांडिया और संजय धरवैया ने मामले में जानकारी दी l