गुन्नौर: गांव फैजपुर में बिजली के करंट से पांच वर्षीय बच्ची झुलसी, ग्रामीणों ने रजपुरा बिजलीघर पर किया धरना प्रदर्शन
रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव फैजपुर में बिजली के करंट की चपेट में आने से सुनील कुमार की पांच वर्षीय बेटी सुमेदा गंभीर रूप से झुलस गई। परिजनों ने बच्ची को अलीगढ़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने रजपुरा बिजलीघर पर धरना प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में जर्जर व खुली विद्युत लाइन से पहले हादसे हो चुके हैं ।