देवेंद्रनगर: भाई दूज पर मिठाई की दुकानों में उमड़ी भीड़, बहनों ने भाइयों को तिलक लगाकर की सुख-समृद्धि की कामना
दीपावली पर्व के बाद भाई-बहन के अटूट प्रेम और स्नेह का प्रतीक भाई दूज का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बहनों ने अपने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना की। वहीं भाइयों ने बहनों से आशीर्वाद लेते हुए उन्हें उपहार भेंट किए।