मुंगावली: पुलिस ने अवैध शराब पर कसा शिकंजा, 24 घंटे में 150 लीटर कच्ची शराब जब्त
अवैध शराब के खिलाफ मुंगावली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस प्रशासन ने गुरुवार को दोपहर लगभग दो बजे प्रेस नोट जारी कर बताया कि पुलिस मुख्यालय के निर्देश और एसपी राजीव कुमार मिश्रा के निर्देशन में बीते 24 घंटों में 6 आबकारी प्रकरण दर्ज किए गए। पुलिस ने सरदारपुर, मदऊखेड़ी और बिल्हेरू क्षेत्र से कुल 150 लीटर हाथभट्टी की कच्ची शराब जब्त की है।