पचरुखी: पचरुखी थाना में जनता दरबार, दो मामलों की सुनवाई हुई
पचरुखी थाना परिसर में शनिवार की दोपहर एक बजे जनता दरबार का आयोजन हुआ। पचरुखी अंचल प्रशाशन की ओर से आयोजित इस जनता दरबार में कुल दो मामलों की सुनवाई हुई। हालांकि आज एक भी मामले का निष्पादन नहीं हो सका। उक्त आशय की जानकारी देते हुए राजस्व कर्मचारी शेषनाथ सिंह ने बताया कि सुनवाई में पूर्व के ही दो मामले थे।