पचरुखी: सुपौली के पूर्व मुखिया का पटना में इलाज के दौरान निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
पचरुखी प्रखंड क्षेत्र के सुपौली पंचायत के पूर्व मुखिया अनिल सिंह की पटना के एक निजी हॉस्पिटल में इलाज के दौरान निधन हो गया। पूर्व मुखिया के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। मंगलवार की संध्या उनका अंतिम संस्कार सुपौली में कर दिया गया।