पचरुखी: शराब पीकर पत्नी से मारपीट करने के आरोप में पड़ौली का एक व्यक्ति गिरफ्तार
पचरुखी पुलिस ने मंगलवार की देर रात थाना क्षेत्र के पड़ौली गांव से एक शराबी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार शराबी रानीबारी गांव निवासी रिंकू मांझी है। जो अपने ससुराल पड़ौली आया था और शराब पीकर पत्नी के साथ मारपीट कर रहा था। घटना की सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शराबी को गिरफ्तार कर लिया।