पचरुखी: मारपीट मामले में बरियारपुर से अभियुक्त गिरफ्तार
पचरुखी थाना क्षेत्र के बरियापुर से गांव से पुलिस ने मंगलवार की देर रात मारपीट के मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त सरौती निवासी बीगन चौधरी है। जो पचरुखी थाना कांड संख्या 566/24 का नामजद अभियुक्त है। बंदी को बुधवार की दोपहर दो बजे सिवान कोर्ट में पेश किया गया।