पचरुखी: आइसा का 'बदलो बिहार' अभियान: छात्र युवा संघर्ष यात्रा पचरुखी पहुंची
आइसा की बदलो बिहार अभियान के तहत छात्र युवा संघर्ष यात्रा गुरुवार की दोपहर ढाई बजे पचरुखी पहुंची। यह यात्रा पचरुखी ब्लॉक गेट पर पहुंचकर एक नुक्कड़ सभा में बदल गया। इस दौरान छात्र नेताओं द्वारा अपनी 12 सूत्री मांगों पर चर्चा की गई। मौके पर आइसा के मुन्ना यादव, विकास यादव, जयशंकर पंडित, धर्मेंद्र समेत दर्जनों लोग मौजूद थे।