आबू रोड: भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन और CM भजनलाल शर्मा पहुंचेंगे आबूरोड़, वैश्विक शिखर सम्मेलन का समापन
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 9 बजे मानपुर हवाई पट्टी पर पहुंचेंगे। वे ब्रह्माकुमारीज संस्थान के शांतिवन में वैश्विक शिखर सम्मेलन के समापन समारोह में शामिल होंगे। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।