मंझनपुर: डीएम ने मौके पर कराई जमीन की पैमाइश, शिकायत निकली गलत, शिकायतकर्ता हुए संतुष्ट, मंझनपुर कलेक्ट्रेट में हुई थी शिकायत
मंझनपुर कलेक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी कार्यालय में मंगलवार आयोजित जनता दर्शन में ग्राम नारा के कुछ ग्रामीणों ने भूमि विवाद से जुड़ी शिकायत दर्ज कराई। शिकायतकर्तागण – दशरथ पुत्र रामनाथ, नथिया पत्नी केदारनाथ, पंकज कुमार पुत्र केदारनाथ तथा बद्री प्रसाद पुत्र रामनाथ – ने गाटा संख्या 2059 की भूमि पर अवैध कब्जा हटवाकर न्याय दिलाने की मांग की।