मंझनपुर: भाजपा नेता पर नेवारी गांव में 100 मीटर मनरेगा इंटरलॉकिंग रोड उखड़वाने का आरोप, प्रधान ने पुलिस से की शिकायत
मंझनपुर तहसील क्षेत्र के नेवारी गांव की प्रधान ननकी देवी ने थाना करारी में मंगलवार दोपहर एक शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत पत्र के माध्यम से बताया कि भाजपा नेता लाल जी मौर्य द्वारा मनरेगा के तहत बनवाई गई इंटरलॉकिंग मार्ग को लगभग 100 मी उखड़वा दिया गया है। ननकी देवी ने बताया कि जेसीबी मशीन लगवा कर भाजपा नेता लालजी मौर्य ने सड़क उखड़वा दिया है।