मंझनपुर: लोहंदा कांड में निष्पक्ष जांच के लिए चायल विधायक ने मंझनपुर कलेक्ट्रेट में डीएम से की मुलाकात
कौशाम्बी जिले के सैनी कोतवाली क्षेत्र के लोहंदा गांव में घटित संवेदनशील मामले को लेकर चायल विधायक पूजा पाल ने मंगलवार को मंझनपुर कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी से मुलाकात की। उन्होंने घटना की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि सरकार की ओर से न्याय दिलाने की दिशा में जो भी प्रक्रिया अपनाई जा रही है, उस पर उन्हें भरोसा है।