मंझनपुर: मोहब्बतपुर पइंसा पुलिस पर मनमानी का आरोप, जानलेवा हमले के पीड़ित पर ही दर्ज किया गया मुकदमा, SP से न्याय की गुहार
कौशाम्बी जनपद के मोहब्बतपुर पइंसा थाना क्षेत्र में पुलिस की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। ग्राम खूझा मजरा अफजलपुर वारी निवासी रितिक तिवारी ने पुलिस पर आरोप लगाया है कि जानलेवा हमले के बावजूद उनकी तहरीर पर एफआईआर दर्ज नहीं की गई, बल्कि आरोपियों के दबाव में उल्टा उन्हीं के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया।