मंझनपुर: पेपर माफिया गैंग का शिकंजा टूटा: STF और मंझनपुर पुलिस ने पकड़ा एक लाख का इनामी आयुष पांडेय
प्रतियोगी परीक्षाओं की पवित्रता को बाजार बना देने वाले संगठित पेपर माफिया गैंग के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एक लाख रुपये का इनामी और गैंग का कुख्यात सदस्य आयुष पाण्डेय, पुत्र विनोद कुमार पाण्डेय, निवासी बभनपुरा, थाना रानीपुर, जिला मऊ को STF और मंझनपुर पुलिस ने संयुक्त दबिश में गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी करवरिया शुगर मिल के पास से हुई है।