मकराना: मकराना खनन क्षेत्र की कुम्हारी खान में गिरी एक नीलगाय को सुरक्षित निकाला गया
Makrana, Nagaur | Dec 19, 2024 मकराना खनन क्षेत्र की कुम्हारी खान में सोमवार को एक नीलगाय के खदान में गिर गई थी। गुरुवार को सुबह 11:00 बजे युवा हिंदू गौ रक्षा सेवा समिति मकराना और श्री श्याम गौ सेवा समिति मकराना की संयुक्त टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन को सफलता पूर्वक अंजाम दिया। टीम के सदस्यों ने खदान में उतरकर डॉक्टरों की सलाह अनुसार नीलगाय को बेहोशी का इंजेक्शन दिया। इसके बाद बाहर निकाला गया।