#भ्रष्टाचार के मुद्दे पर कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान, ब्लॉक कोट में अरुणा कुमार ने भरी हुंकार।
कांग्रेस नेत्री अरुणा कुमार ने जिलाध्यक्ष विनोद नेगी के साथ ब्लॉक कोट में आयोजित हस्ताक्षर अभियान में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर आवाज बुलंद की और अभियान के माध्यम से जनता के बीच सरकार की नीतियों एवं कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठाए।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार के मुद्दों को लेकर जनता को जागरूक करना और जवाबदेही सुनिश्चित करना जरूरी है। हस्ताक्षर अभियान के जरिए कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया।
जनता के मुद्दे, जवाबदेही की मांग और सरकार से सवाल… कांग्रेस का अभियान जारी।
#अरुणा_कुमार #विनोद_नेगी #कांग्रेस #ब्लॉक_कोट #हस्ताक्षर_अभियान #पौड़ी_गढ़वाल
Pauri, Garhwal | Nov 17, 2026