इंदरगढ़: भडौल में श्मशान घाट तक रास्ता नहीं, दिव्यांग बेटा पिता को नहीं दे पाया मुखाग्नि
इंदरगढ़ तहसील क्षेत्र के ग्राम भडौल में श्मशान घाट के रास्ते में कीचड़-पानी भरने से दिव्यांग रामेश्वर झा अपने पिता नाथू झा (62) को मुखाग्नि नहीं दे पाया। शव 12 घंटे रखा रहा, बाद में मजदूरी से लौटे छोटे भाई ने मुखाग्नि दी।रामेश्वर ने बताया कि अंतिम संस्कार के लिए लकड़ी तक नहीं थी, गांव वालों ने मदद की। संबल कार्ड न होने से पंचायत से कोई सहायता नहीं मिली। ग