Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Rajasthan
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana

कछौना में इंसानियत की मिसाल: भटकी महिला को ग्रामीणों ने दी शरण, पुलिस ने संभाली घर पहुंचाने की जिम्मेदारी . #हरदोई: जनपद हरदोई की संडीला तहसील अंतर्गत कछौना थाना क्षेत्र में मानवता और सामाजिक जिम्मेदारी की एक सराहनीय मिसाल देखने को मिली। बिहार के कटिहार जनपद की रहने वाली एक महिला भटकते हुए कछौना क्षेत्र के ग्राम इनायतपुर पहुंच गई। महिला की परेशान हालत देखकर ग्रामीणों ने न केवल उसे अपने घर में आश्रय दिया, बल्कि भोजन-पानी की व्यवस्था कर उसकी हरसंभव मदद भी की। जानकारी के अनुसार महिला ने अपना नाम कालिया देवी बताया। उसने ग्रामीणों को बताया कि वह गांव शांति टोला छोटकी फासिया, पोस्ट तिनगचिया, तहसील बावलिया, थाना बावलिया, जिला कटिहार (बिहार) की निवासी है। महिला पिछले दो-तीन दिनों से इनायतपुर गांव के एक परिवार के यहां रह रही थी। गांव पहुंचने पर उसने अपनी आपबीती सुनाई, जिसके बाद ग्रामीणों ने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए उसे सुरक्षित स्थान पर ठहराया और उसकी देखभाल की। ग्रामीणों ने बताया कि महिला मानसिक रूप से काफी परेशान और असहाय दिखाई दे रही थी। ऐसे में सबसे पहले उसकी सुरक्षा और भोजन की व्यवस्था को प्राथमिकता दी गई। इसके बाद उसे उसके परिजनों तक सकुशल पहुंचाने के उद्देश्य से बुधवार को कछौना थाना पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही कछौना पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को अपने संरक्षण में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस द्वारा महिला के परिजनों से संपर्क स्थापित करने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि उसे सुरक्षित उसके घर भेजा जा सके। स्थानीय लोगों ने कहा कि संकट में फंसे किसी भी व्यक्ति की मदद करना प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। ग्रामीणों की तत्परता और पुलिस की सक्रियता से यह मामला मानवता, सामाजिक सहयोग और संवेदनशील पुलिसिंग का सकारात्मक उदाहरण बनकर सामने आया है। #रिपोर्ट: पुनीत मिश्रा/बेनीगंज

Hardoi, Hardoi | Jul 10, 2026

MORE NEWS

#viral #facebookviral #Mayawati City News 24 Live

#viral #facebookviral #Mayawati City News 24 Live

Hardoi, Hardoi | Jul 11, 2026

पति की मौत के बाद उजड़ गई दुनिया, पांच मासूम बच्चों संग भूख और बेबसी से जूझ रही विधवा ने लगाई मदद की गुहार,

हरदोई हरियावां विकासखंड क्षेत्र की एक विधवा महिला ने पति की मौत के बाद परिवार पर आए संकट को लेकर जिलाधिकारी से मदद की गुहार लगाई है। ग्राम पंचायत पिपरी-नेवादा निवासी पूनम सिंह ने प्रार्थना पत्र में बताया कि तीन माह पहले बीमारी से पति सुधीर कुमार सिंह का निधन हो गया। तब से चार बेटियों और एक सात वर्षीय बेटे का पालन-पोषण करना उनके लिए बेहद कठिन हो गया है।

महिला का कहना है कि परिवार के पास न रहने के लिए पक्का घर है, न पर्याप्त राशन। कई बार बच्चों को दिन में सिर्फ एक समय का भोजन ही नसीब हो पाता है। राशन कार्ड में बच्चों के नाम दर्ज नहीं हैं और दो बच्चों के आधार कार्ड व जन्म प्रमाण पत्र भी नहीं बन पाए हैं, जिससे सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा।

पूनम सिंह ने जिलाधिकारी से राशन, आवास, विधवा पेंशन, बच्चों के आधार व राशन कार्ड बनवाने तथा परिवार की जांच कर आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते मदद नहीं मिली तो परिवार के सामने और भी बड़ा संकट खड़ा हो सकता है।

पति की मौत के बाद उजड़ गई दुनिया, पांच मासूम बच्चों संग भूख और बेबसी से जूझ रही विधवा ने लगाई मदद की गुहार, हरदोई हरियावां विकासखंड क्षेत्र की एक विधवा महिला ने पति की मौत के बाद परिवार पर आए संकट को लेकर जिलाधिकारी से मदद की गुहार लगाई है। ग्राम पंचायत पिपरी-नेवादा निवासी पूनम सिंह ने प्रार्थना पत्र में बताया कि तीन माह पहले बीमारी से पति सुधीर कुमार सिंह का निधन हो गया। तब से चार बेटियों और एक सात वर्षीय बेटे का पालन-पोषण करना उनके लिए बेहद कठिन हो गया है। महिला का कहना है कि परिवार के पास न रहने के लिए पक्का घर है, न पर्याप्त राशन। कई बार बच्चों को दिन में सिर्फ एक समय का भोजन ही नसीब हो पाता है। राशन कार्ड में बच्चों के नाम दर्ज नहीं हैं और दो बच्चों के आधार कार्ड व जन्म प्रमाण पत्र भी नहीं बन पाए हैं, जिससे सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा। पूनम सिंह ने जिलाधिकारी से राशन, आवास, विधवा पेंशन, बच्चों के आधार व राशन कार्ड बनवाने तथा परिवार की जांच कर आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते मदद नहीं मिली तो परिवार के सामने और भी बड़ा संकट खड़ा हो सकता है।

Hardoi, Hardoi | Jul 10, 2026

चंद्रशेखर आजाद ने SSP अविनाश पांडे को दी खुली चेतावनी,बोले-‘माफी तो मांगनी पड़ेगी,मालिक नहीं नौकर हो तुम’

City News 24 Live  
Chandra Shekhar Aazad 
Vinay Ratan Singh - BHIM ARMY

चंद्रशेखर आजाद ने SSP अविनाश पांडे को दी खुली चेतावनी,बोले-‘माफी तो मांगनी पड़ेगी,मालिक नहीं नौकर हो तुम’ City News 24 Live Chandra Shekhar Aazad Vinay Ratan Singh - BHIM ARMY

Hardoi, Hardoi | Jul 10, 2026

कछौना में इंसानियत की मिसाल: भटकी महिला को ग्रामीणों ने दी शरण, पुलिस ने संभाली घर पहुंचाने की जिम्मेदारी . #हरदोई: जनपद हरदोई की संडीला तहसील अंतर्गत कछौना थाना क्षेत्र में मानवता और सामाजिक जिम्मेदारी की एक सराहनीय मिसाल देखने को मिली। बिहार के कटिहार जनपद की रहने वाली एक महिला भटकते हुए कछौना क्षेत्र के ग्राम इनायतपुर पहुंच गई। महिला की परेशान हालत देखकर ग्रामीणों ने न केवल उसे अपने घर में आश्रय दिया, बल्कि भोजन-पानी की व्यवस्था कर उसकी हरसंभव मदद भी की। जानकारी के अनुसार महिला ने अपना नाम कालिया देवी बताया। उसने ग्रामीणों को बताया कि वह गांव शांति टोला छोटकी फासिया, पोस्ट तिनगचिया, तहसील बावलिया, थाना बावलिया, जिला कटिहार (बिहार) की निवासी है। महिला पिछले दो-तीन दिनों से इनायतपुर गांव के एक परिवार के यहां रह रही थी। गांव पहुंचने पर उसने अपनी आपबीती सुनाई, जिसके बाद ग्रामीणों ने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए उसे सुरक्षित स्थान पर ठहराया और उसकी देखभाल की। ग्रामीणों ने बताया कि महिला मानसिक रूप से काफी परेशान और असहाय दिखाई दे रही थी। ऐसे में सबसे पहले उसकी सुरक्षा और भोजन की व्यवस्था को प्राथमिकता दी गई। इसके बाद उसे उसके परिजनों तक सकुशल पहुंचाने के उद्देश्य से बुधवार को कछौना थाना पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही कछौना पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को अपने संरक्षण में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस द्वारा महिला के परिजनों से संपर्क स्थापित करने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि उसे सुरक्षित उसके घर भेजा जा सके। स्थानीय लोगों ने कहा कि संकट में फंसे किसी भी व्यक्ति की मदद करना प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। ग्रामीणों की तत्परता और पुलिस की सक्रियता से यह मामला मानवता, सामाजिक सहयोग और संवेदनशील पुलिसिंग का सकारात्मक उदाहरण बनकर सामने आया है। #रिपोर्ट: पुनीत मिश्रा/बेनीगंज - Hardoi News