शासकीय विधि महाविद्यालय खरगोन में NSS इकाई का भव्य शुभारंभ
________________
समाज सेवा और राष्ट्रीय चेतना से जुड़कर विद्यार्थी निभाएं सामाजिक जिम्मेदारी
________________
विधि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास और नेतृत्व क्षमता को मिलेगा नया मंच
________________
NSS के माध्यम से समाज निर्माण में युवाओं की भूमिका होगी सशक्त
________________
खरगोन 24 अगस्त 2026। शासकीय विधि महाविद्यालय खरगोन में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) की नवीन इकाई का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में समाज सेवा की भावना, राष्ट्रीय चेतना, नेतृत्व क्षमता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व का विकास करना रहा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में NSS जिला समन्वयक डॉ. सुरेश आवासे एवं NSS कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सावित्री भगोरे उपस्थित रहे। विशेष अतिथि वरिष्ठ पत्रकार श्री संजय यादव रहे। अतिथियों ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय सेवा योजना के महत्व तथा समाज निर्माण में युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षा के साथ सामाजिक सरोकारों से जुड़कर जिम्मेदार नागरिक के रूप में अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. दिग्विजय सिंह मंडलोई ने अध्यक्षीय उद्बोधन में विद्यार्थियों को विधि शिक्षा के साथ सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित किया। उन्होंने नवीन NSS इकाई के सफल संचालन के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सामाजिक सेवा के माध्यम से विद्यार्थियों के व्यक्तित्व एवं नेतृत्व क्षमता का विकास होता है।
NSS प्रभारी सुश्री शिवांगी निराले ने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय सेवा योजना से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने NSS को विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने का प्रभावी माध्यम बताया।
कार्यक्रम का सफल संचालन सुश्री तृप्ति सोनी ने किया। अंत में NSS प्रभारी प्रो. पी.एस. रावत ने अतिथियों, प्राध्यापकों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर सुश्री तृप्ति जायसवाल, श्री सत्यं निंगवाल, श्री पप्पू लाल जमरा, श्री राजेश बालके, श्री प्रकाश बघेल, श्री महेश कलमें, श्री सदाशिव कलमें सहित महाविद्यालय के प्राध्यापकगण एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
#JansamparkMP #khargone