आबू रोड: आबूरोड के सीआईटी कॉलेज के पास चलती कार पर बाइक सवारों ने की पत्थरबाजी, अज्ञात बदमाशों ने कार चालक पर किया हमला
आबूरोड सदर थाना क्षेत्र में सीआईटी कॉलेज के समीप बुधवार रात करीब 9 बजे एक चलती कार पर अज्ञात बाइक सवार युवकों ने पत्थरबाजी कर दी। हमले में कार चालक महबूब खान के सिर सहित शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोटें आईं, जबकि कार में सवार अन्य लोग बाल-बाल बच गए।जानकारी के अनुसार, महबूब खान आबूरोड से माउंट आबू की ओर कार लेकर जा रहा था। इसी दौरान सीआईटी कॉलेज के पास