*स्वतंत्रता दिवस पर झज्जर पुलिस के 7 जवानो को किया गया सम्मानित
झज्जर
झज्जर में 15 अगस्त के अवसर पर आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवाओं के लिए झज्जर पुलिस के 7 जांबाज़ जवानों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। हरियाणा सरकार में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयुष मंत्री आरती सिंह राव ने पुलिस कमिश्नर झज्जर सिमरदीप सिंह की मौजूदगी में पुलिस जवानों को सम्मानित किया।सम्मान पाने वालों में L/HC सविता 1414/JJR, ASI असविंदर 1291/JJR, EHC सुनील 1059/JJR, SI राजेश कुमार 601/RR, PSI संयम, HC दीपक कुमार 1294/JJR तथा ESI अशोक कुमार 687/JJR शामिल रहे।यह सम्मान पुलिसकर्मियों की कर्तव्यनिष्ठा, बहादुरी, उत्कृष्ट कार्यशैली और जनसेवा के प्रति समर्पण का प्रतीक है। समारोह में डीसीपी मुख्यालय दीप्ति गर्ग, डीसीपी झज्जर धारणा यादव, डीसीपी क्राइम शुभम सिंह सहित अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
Uklana, Hissar | Aug 16, 2026