*संदिग्ध क्षेत्रों में फतेहाबाद पुलिस की पैनी नजर, लगातार निगरानी एवं चेकिंग अभियान जारी*
*– अपराध की रोकथाम के लिए सुनसान स्थानों, खाली प्लॉटों, खंडहरनुमा भवनों व अन्य संदिग्ध क्षेत्रों में पुलिस की विशेष निगरानी*
*– संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही*
फतेहाबाद, 16 अगस्त। पुलिस अधीक्षक के दिशा-निर्देशन में फतेहाबाद पुलिस द्वारा जिले में अपराध की रोकथाम एवं आमजन की सुरक्षा के लिए संदिग्ध क्षेत्रों में लगातार निगरानी और चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस टीमों द्वारा सुनसान स्थानों, खाली प्लॉटों, खंडहरनुमा भवनों, पार्कों, सार्वजनिक स्थानों तथा अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जा रही है।
पुलिस द्वारा इन स्थानों पर आने-जाने वाले संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की जा रही है तथा संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जा रही है। साथ ही, क्षेत्र में नियमित गश्त बढ़ाकर अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जा रही है।
अपराध की रोकथाम के लिए संदिग्ध गतिविधियों पर पुलिस की पैनी नजर है। उन्होंने आमजन से अपील की कि यदि किसी क्षेत्र में कोई संदिग्ध व्यक्ति, वाहन या गतिविधि दिखाई देती है तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
फतेहाबाद पुलिस का उद्देश्य जिले में सुरक्षित एवं अपराधमुक्त वातावरण बनाए रखना है। अपराध एवं असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।
Uklana, Hissar | Aug 16, 2026