बरेली: डीएम और सीएमओ के आदेश पर अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर छापा, दो सेंटर सील, एक के खिलाफ होगा मुकदमा
जिलाधिकारी व मुख्य चिकित्सा अधिकारी के आदेश पर 21 फरवरी को फरीदपुर में स्वास्थ्य विभाग ने मर्सी, सहारा और एल्फा अल्ट्रासाउंड केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। मर्सी बिना पंजीकरण और सहारा गलत स्थान पर संचालित मिला, दोनों सील किए गए। एल्फा संचालक फरार मिला, उसके विरुद्ध अभियोग दर्ज कराया जाएगा।