LIVE पौड़ी में आंगन से तीन साल की बच्ची को उठा ले गया गुलदार, ग्रामीणों में भारी आक्रोश
पौड़ी। गुलदार द्वारा तीन साल की मासूम बच्ची को घर के आंगन से उठाकर ले जाने की घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मौके पर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारी विधायक की गाड़ी के ऊपर चढ़ गए और अपना आक्रोश जताया। क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। ग्रामीण गुलदार को पकड़ने और आदमखोर घोषित कर तत्काल कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
Pauri, Garhwal | Nov 4, 2026