सिसई: कुदरा में झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं की सदस्यता अभियान को लेकर बैठक, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष ने की अध्यक्षता
Sisai, Gumla | Feb 13, 2025 सिसई प्रखंड क्षेत्र के कुदरा गांव में सदस्यता अभियान को लेकर बृहस्पतिवार दोपहर झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई।बैठक की अध्यक्षता पूर्व प्रखंड अध्यक्ष रवि उरांव ने की। उन्होंने झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सदस्यता अभियान को तेज करने के अपील की।उन्होंने झारखंड सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को ग्रामीण तक पहुंचाने कहा।