सिसई: नागफेनी क्षेत्र में नदियों से बालू माफियाओं द्वारा अवैध खनन जारी
Sisai, Gumla | Feb 14, 2025 सिसई प्रखंड क्षेत्र के कई नदियों से चोरी छिपे बालू का अवैध धंधा जारी है। शुक्रवार को नागफेनी के जगन्नाथ मंदिर के नीचे RIB कैंप के पीछे नागफेनी स्थित पानी टंकी के समीप और आसपास के क्षेत्रों से बालू माफिया द्वारा नदियों से ट्रैक्टर के माध्यम से बालू का अवैध रूप से उठाव किया गया। वही बालू माफिया गुमला नागफेनी और सिसई रोड में पुलिस की रेकी भी करते हैं।