बरवाला: कालका विधायक शक्ति रानी शर्मा ने रायपुर रानी के अस्पताल का किया औचक निरीक्षण
कालका विधानसभा से विधायक शक्ति रानी शर्मा के द्वारा मंगलवार को शाम 4:00 बजे के करीब रायपुर रानी के सरकारी अस्पताल का औचक निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों से बातचीत की और उन्हें दी जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी जुटाई। इस मौके पर विधायक शक्ति रानी शर्मा के साथ स्थानीय भाजपा के पदाधिकारी मौजूद रहे।