बरवाला: जासपुर गांव के पास ट्रैक्टर ट्रॉली और दो कारों की टक्कर, कार सवार बाल-बाल बचे
गांव जासपुर के नजदीक एक टैक्टर ट्रॉलीऔर दो कार की टक्कर का मामला मंगलवार को शाम 7 बजे सामने आया है। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी को कोई गंभीर चोट नहीं आई। मिली जानकारी अनुसार जासपुर में गैस गोदाम के पास ये हादसा हुआ है। हादसे के बाद लोगों की भी भीड़ मौके पर जुट गई। बताया जा रहा है कि ट्रेक्टर ट्राली रेत की भरी हुई थी।