बरवाला: मंढोर गांव में मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर में 150 लोगों ने लिया लाभ
परिजात इंडस्ट्रीज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने अपनी कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) पहल के मंढोर गांव में एक मुफ्त स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। इस शिविर का आयोजन प्रतिष्ठित पार्क हीलिंग टच अस्पताल के सहयोग से किया गया, जिसमें मंढोर गांव के लगभग 150 ग्रामीणों ने भाग लिया। शिविर में ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ प्रदान किया गया, जिसमें सामान्य स