बरवाला: पंचकूला के सेक्टर 21 में स्थित मकान में अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया
पंचकूला के सेक्टर 5 पुलिस थाना में सोमवार को शाम 4:00 बजे के करीब एक मामला दर्ज किया गया है जिसमें शिकायतकर्ता सुरजीत सिंह ने बताया है कि वह घर पर लॉक लगाकर चला गया था जब वो वापस आए तो उसने देखा घर का लॉक टूटा पड़ा है घर के अंदर से लैपटॉप, 5 हजार रुपए, गैस सलेंडर सहित अन्य सामान चोरी हो गया है। पुलिस ने शिकायत के बाद मामला दर्ज कर लिया है।