पटियाली: नगला चिना गाँव में पेड़ से बांधकर 13 साल के बच्चे को पीटा, चोरी का आरोप, वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप
गंजडुंडवारा थाना क्षेत्र के नगला चिना गांव में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। चोरी का आरोप लगाकर 13 वर्षीय किशोर को कथित तौर पर पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीटा गया और उसके साथ गाली-गलौज की गई। इस अमानवीय घटना का किसी ग्रामीण ने वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद मामले को लेकर गांव में हड़कंप मच गया