छठ महापर्व की तैयारियों को लेकर जिला पदाधिकारी ने गया जी श्री शशांक शुभंकर जी गया एयरपोर्ट का किया निरीक्षण
यात्रियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा, स्वच्छता, सुरक्षा एवं सुगम आवागमन व्यवस्था सुनिश्चित करने को लेकर दिए आवश्यक निर्देश
गयाजी 10 नवंबर 2026। छठ महापर्व के अवसर पर गया आने वाले यात्रियों एवं श्रद्धालुओं की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए जिला पदाधिकारी, गया ने गया एयरपोर्ट का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने एयरपोर्ट परिसर में यात्रियों की सुविधा, साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय, सुरक्षा व्यवस्था एवं आवागमन से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों एवं एयरपोर्ट प्रबंधन को निर्देश दिया कि छठ महापर्व के दौरान यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय से पूर्ण रखी जाएं।
जिला पदाधिकारी ने एयरपोर्ट परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता बनाए रखने, यातायात �
Gaya, Bihar | Nov 10, 2026