आज दिनांक 10.11.2026 को माननीय मुख्यमंत्री, बिहार के द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के पेंशनधारियों को माह-अक्टूबर, 2026 का पेंशन की राशि अंतरण से संबंधित कार्यक्रम का आयोजन जिला स्तर पर NIC V.C Room, समाहरणालय गया में जिला पदाधिकारी महोदय की उपस्थिति में किया गया।
माननीय मुख्यमंत्री, बिहार के द्वारा सामाजिक सुरक्षा के पेंशनधारियों को माह-अक्टूबर, 2026 की पेंशन की राशि डी.बी.टी. के माध्यम से अंतरण किया गया।
माननीय मुख्यमंत्री के द्वारा बताया गया कि प्रत्येक महीने की 10 तारीख को पेंशन दिवस के रूप में मनाते हुए सभी सामाजिक सुरक्षा के पेंशनधारियों को पेंशन की राशि मिलती रहेगी। साथ ही यह भी निर्देश दिया गया कि सभी पात्र लाभुकों (वृद्ध, विधवा, दिव्यांग) को प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर लगाये जा रहे सभी शिविरों के माध्यम से सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना का लाभ दिलाना सुनिश्चित किया जाय।
उक्त आयोजित कार्यक्रम में सामाजिक सुरक्षा के लगभग 50–60 पेंशनधारी माननीय मुख्यमंत्री के द्वारा राशि अंतरण का वर्चुअल कार्यक्रम टी.वी. स्क्रीन के माध्यम से पूरा प्रसारण को देखे एवं सुने।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी पेंशनधारियों के लिए बैठने की व्यवस्था, नाश्ता/पानी आदि की व्यवस्था जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग, गया द्वारा किया गया।
इस अवसर पर अपर समाहर्ता, गया, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, आई.सी.डी.एस. एवं सहायक निदेशक, जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग, गया सहित जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग, गया के सभी कर्मी उपस्थित थे।
अंत में माननीय मुख्यमंत्री जी के द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम को समाप्त किया गया।
माह अक्टूबर, 2026 के पेंशन भुगतान हेतु पेंशनधारियों की संख्या एवं राशि निम्नवत है:
पेंशन योजना पेंशनधारी | राशि (₹)
मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना 2,39,448 26,33,92,800
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना 99,070 10,89,77,000
लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना 49,090 5,39,99,000
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना 14,776 1,62,53,600
बिहार राज्य निःशक्तता पेंशन योजना 40,228 4,42,50,800
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय निःशक्तता पेंशन योजना 1,284 14,12,400
CMO Bihar Samrat Choudhary DD News Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar Panchayati Raj Department, Government of Bihar Home Department, Govt. of Bihar
#SocialSecurity #PensionScheme #DBT #GayaBihar #BiharGovernment
Gaya, Bihar | Nov 10, 2026