Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Bjp
National
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Madhya_pradesh
अयोध्या
Pmmodi
Rahulgandhi
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
Lucknow
तेजस्वी_यादव
Sambalpur
लखनऊ
Crimenews
महंगाई
Sitapur
bdbiharjharkhand
कमालपुर गोवर्धन पूजा समारोह से लाइव! #bdbiharjharkhand
Gaya Town CD Block, Gaya
| Nov 10, 2026
#bdbiharjharkhand
MORE NEWS
छठ महापर्व की तैयारियों को लेकर जिला पदाधिकारी श्री शशांक शुभंकर ने बस स्टैंड का किया निरीक्षण गयाजी, 10 नवंबर 2026। छठ महापर्व के अवसर पर यात्रियों एवं श्रद्धालुओं की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए जिला पदाधिकारी श्री शशांक शुभंकर ने बस स्टैंड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने साफ-सफाई, पेयजल, यातायात, सुरक्षा एवं यात्रियों की सुविधाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने और यात्रियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के आवश्यक निर्देश दिए। Chief Minister's Office BIHAR Samrat Choudhary IPRD Bihar #ChhathMahaparv #GayaJi #BusStand #DistrictAdministrationGaya #gayabihar
Gaya, Bihar | Nov 10, 2026
छठ महापर्व की तैयारियों को लेकर गया जिले के फतेहपुर प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत कठौतिया केवल में छठ घाटों की साफ-सफाई का कार्य तेजी से किया जा रहा है। श्रद्धालुओं एवं छठ व्रतियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए घाटों एवं आसपास के क्षेत्रों की स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। लोक आस्था के महापर्व छठ को स्वच्छ, सुरक्षित एवं व्यवस्थित वातावरण में संपन्न कराने के लिए स्थानीय स्तर पर आवश्यक तैयारियाँ सुनिश्चित की जा रही हैं। स्वच्छ घाट, सुरक्षित छठ—हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी। CMO Bihar Samrat Choudhary Information & Public Relations Department, Government of Bihar DD News Bihar GAYA Police Disaster Management Department Govt. of Bihar Panchayati Raj Department, Government of Bihar #ChhathPuja #SwachhChhath #CleanGhat #Gaya #Fatehpur
Gaya, Bihar | Nov 10, 2026
छठ महापर्व की तैयारियों को लेकर फतेहपुर प्रखंड के पहाड़पुर पंचायत स्थित छठ घाट की साफ-सफाई का कार्य किया जा रहा है। श्रद्धालुओं एवं छठ व्रतियों की सुविधा, स्वच्छता और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए घाट परिसर की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर स्वच्छ एवं सुंदर घाट उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सफाई अभियान चलाया जा रहा है। स्वच्छ घाट, सुरक्षित छठ – यही हमारा संकल्प! CMO Bihar Samrat Choudhary Information & Public Relations Department, Government of Bihar DD News Bihar GAYA Police Disaster Management Department Govt. of Bihar #ChhathPuja2026 #CleanChhathGhat #SwachhBihar #GayaJi #Fatehpur
Gaya, Bihar | Nov 10, 2026
बेंगलुरु से गया जी पहुंचीं प्रियंका जी ने छठ महापर्व को लेकर जताया खास उत्साह। उन्होंने गया जी में छठ की भव्य तैयारियों, जिला प्रशासन की व्यवस्थाओं एवं गया जी एयरपोर्ट पर यात्रियों की सुविधा के लिए किए गए प्रयासों की जमकर सराहना की। एयरपोर्ट पर छठ के पारंपरिक गीतों, खासकर स्वर कोकिला शारदा सिन्हा जी के मधुर छठ गीतों की गूंज ने माहौल को और भी भक्तिमय बना दिया है। प्रियंका जी ने इस खूबसूरत पहल की भी सराहना की और कहा कि एयरपोर्ट पर उतरते ही छठ की संस्कृति और उत्सव का एहसास होना बेहद सुखद है। गया जी में आपका स्वागत है! छठ के रंग में रंगा पूरा गया। 🌞🙏 Chief Minister's Office BIHAR IPRD Bihar Samrat Choudhary DD News #ChhathMahaparv #GayaJi #GayaAirport #ShardaSinha DistrictAdministrationGaya
Gaya, Bihar | Nov 10, 2026
छठ महापर्व की तैयारियों को लेकर जिला पदाधिकारी ने गया जी श्री शशांक शुभंकर जी गया एयरपोर्ट का किया निरीक्षण यात्रियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा, स्वच्छता, सुरक्षा एवं सुगम आवागमन व्यवस्था सुनिश्चित करने को लेकर दिए आवश्यक निर्देश गयाजी 10 नवंबर 2026। छठ महापर्व के अवसर पर गया आने वाले यात्रियों एवं श्रद्धालुओं की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए जिला पदाधिकारी, गया ने गया एयरपोर्ट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने एयरपोर्ट परिसर में यात्रियों की सुविधा, साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय, सुरक्षा व्यवस्था एवं आवागमन से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों एवं एयरपोर्ट प्रबंधन को निर्देश दिया कि छठ महापर्व के दौरान यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय से पूर्ण रखी जाएं। जिला पदाधिकारी ने एयरपोर्ट परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता बनाए रखने, यातायात �
Gaya, Bihar | Nov 10, 2026
आज दिनांक 10.11.2026 को माननीय मुख्यमंत्री, बिहार के द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के पेंशनधारियों को माह-अक्टूबर, 2026 का पेंशन की राशि अंतरण से संबंधित कार्यक्रम का आयोजन जिला स्तर पर NIC V.C Room, समाहरणालय गया में जिला पदाधिकारी महोदय की उपस्थिति में किया गया। माननीय मुख्यमंत्री, बिहार के द्वारा सामाजिक सुरक्षा के पेंशनधारियों को माह-अक्टूबर, 2026 की पेंशन की राशि डी.बी.टी. के माध्यम से अंतरण किया गया। माननीय मुख्यमंत्री के द्वारा बताया गया कि प्रत्येक महीने की 10 तारीख को पेंशन दिवस के रूप में मनाते हुए सभी सामाजिक सुरक्षा के पेंशनधारियों को पेंशन की राशि मिलती रहेगी। साथ ही यह भी निर्देश दिया गया कि सभी पात्र लाभुकों (वृद्ध, विधवा, दिव्यांग) को प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर लगाये जा रहे सभी शिविरों के माध्यम से सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना का लाभ दिलाना सुनिश्चित किया जाय। उक्त आयोजित कार्यक्रम में सामाजिक सुरक्षा के लगभग 50–60 पेंशनधारी माननीय मुख्यमंत्री के द्वारा राशि अंतरण का वर्चुअल कार्यक्रम टी.वी. स्क्रीन के माध्यम से पूरा प्रसारण को देखे एवं सुने। कार्यक्रम में उपस्थित सभी पेंशनधारियों के लिए बैठने की व्यवस्था, नाश्ता/पानी आदि की व्यवस्था जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग, गया द्वारा किया गया। इस अवसर पर अपर समाहर्ता, गया, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, आई.सी.डी.एस. एवं सहायक निदेशक, जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग, गया सहित जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग, गया के सभी कर्मी उपस्थित थे। अंत में माननीय मुख्यमंत्री जी के द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम को समाप्त किया गया। माह अक्टूबर, 2026 के पेंशन भुगतान हेतु पेंशनधारियों की संख्या एवं राशि निम्नवत है: पेंशन योजना पेंशनधारी | राशि (₹) मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना 2,39,448 26,33,92,800 इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना 99,070 10,89,77,000 लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना 49,090 5,39,99,000 इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना 14,776 1,62,53,600 बिहार राज्य निःशक्तता पेंशन योजना 40,228 4,42,50,800 इंदिरा गांधी राष्ट्रीय निःशक्तता पेंशन योजना 1,284 14,12,400 CMO Bihar Samrat Choudhary DD News Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar Panchayati Raj Department, Government of Bihar Home Department, Govt. of Bihar #SocialSecurity #PensionScheme #DBT #GayaBihar #BiharGovernment
Gaya, Bihar | Nov 10, 2026
ज़िला पदाधिकारी ने जनता दरबार में सुनी आमजनों की समस्याएँ समस्याओं का हुआ ऑन द स्पॉट निवारण जनता दरबार में प्राप्त आवेदनों को प्राथमिकता स्तर पर निष्पादन हेतु पदाधिकारियों को दिया निर्देश गया, 10 नवंबर 2026, जिलाधिकारी, गया श्री शशांक शुभंकर ने समाहरणालय में आये अनेकों फरियादियों को देख उनकी समस्याओं को सुना गया। जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए लगभग 20 से अधिक आमजनों की समस्याएँ सुनीं गयी। इस अवसर पर भूमि विवाद, आवास योजना, स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी शिकायतें, पेंशन योजना, मुआवजा, आरटीपीएस, शिक्षा विभाग से संबंधित विषयों समेत अन्य मामलों को लोगों ने जिलाधिकारी के समक्ष रखा। ज़िला पदाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को संबंधित प्रकरणों का त्वरित एवं निष्पक्ष निपटारा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान जिला प्रशासन की प्राथमिकता है और प्रत्येक विभागीय पदाधिकारी इस दिशा में गंभीरता से कार्य करें। CMO Bihar Samrat Choudhary Information & Public Relations Department, Government of Bihar DD News Bihar GAYA Police Revenue and Land Reforms Dept, Govt. of Bihar Panchayati Raj Department, Government of Bihar #GayaDistrict #JanataDarbar #GoodGovernance #PublicService #GayaBihar
Gaya, Bihar | Nov 10, 2026
टिकारी में धरना पर बैठे किसान नेता बोले अब भ्रष्ट अफसर को दबाई की जरूरत है! #bdbiharjharkhand #bihar #kisan
Gaya Town CD Block, Gaya | Nov 10, 2026