इंदरगढ़: सिंध नदी का जलस्तर बढ़ने से पुलिस-प्रशासन अलर्ट, लांच थाना प्रभारी ने कराई मुनादी
मड़ीखेड़ा अटल सागर बांध से 5000 क्यूमेक्स पानी सिंध नदी में छोड़े जाने और पिछले 24 घंटे से लगातार हो रही बारिश के चलते सिंध नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। इसे देखते हुए पुलिस एवं प्रशासन अलर्ट हो गया है। लांच थाना क्षेत्र के नदी किनारे बसे गांव कुलेथ, अंडोरा, खैरोना गांव मैं लांच थाना प्रभारी ने मुनादी कराकर गांव वालों को अलर्ट रहने की निर्देश दिए है