जमुई: भछियार मोहल्ले में घर के बाहर खड़े ऑटो से दोनों बैटरी चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ संदिग्ध
Jamui, Jamui | Jul 21, 2026 टाउन थाना क्षेत्र के भछियार मोहल्ले में मंगलवार सुबह करीब 3:55 बजे घर के बाहर खड़े बैटरी चालित ऑटो से अज्ञात चोर दोनों बैटरियां चुरा ले गए। ऑटो मुर्गा व्यवसायी मो. सिराज का बताया गया है।बैटरियां बोरी में ले जाते संदिग्ध की तस्वीर पास के सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई।पुलिस फुटेज के आधार पर उसकी पहचान में जुटी है।