मुगलसराय: मानसरोवर पोखरा के पास पुलिस ने गांजे का खेप पकड़ा, तीन गिरफ्तार
अलीनगर पुलिस और आरपीएफ ने डीएफसीसीआईएल लाइन के पास तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। शुक्रवार दोपहर 02 बजे पुलिस ने बताया की आरोपियों की तलाशी में तीन बैग से 9.127 किलो गांजा बरामद हुआ, जिसकी कीमत करीब दो लाख रुपये बताई गई है। गिरफ्तार आरोपी बिहार निवासी उदय कुमार, शम्भू कुमार और दीना कुमार हैं। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।