003
प्रैस नोट-जिला पलवल।
दिनांक 22 सितंबर 2026
*पलवल पुलिस ने बंद फैक्टरी में चोरी करने वाले तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, चोरी की गई 2 पानी की मोटरें और वारदात में प्रयुक्त 2 मोटरसाइकिल बरामद।*
पलवल। पुलिस अधीक्षक दीप्ति गर्ग, आईपीएस के दिशा-निर्देशों में कार्रवाई करते हुए सीआईए स्टाफ पलवल की टीम ने बंद पड़ी फैक्टरी से सामान चोरी करने के मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने मामले में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई दो मोटरसाइकिलें और चोरी की गई पानी की 2 मोटरें बरामद की हैं।
मामले की जानकारी देते हुए सीआईए स्टाफ पलवल प्रभारी निरीक्षक जगमिंदर सिंह ने बताया कि थाना गदपुरी क्षेत्र के अंतर्गत मांदकोल-देवली रोड पर स्थित एक बंद पड़ी फैक्टरी में घुसकर आरोपियों ने टीन शेड तोड़कर पानी की मोटरें और अन्य सामान चोरी कर लिया था। इस संबंध में शिकायतकर्ता विक्रांत गौड़ निवासी फरीदाबाद की शिकायत पर थाना गदपुरी में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।
मामले में थाना गदपुरी ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी टींकू उर्फ लाला निवासी गांव डीग, फरीदाबाद को गिरफ्तार कर अदालत से 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। इसके उपरांत सीआईए टीम ने रिमांड के दौरान आरोपी की निशानदेही पर वारदात में शामिल दो अन्य सह-आरोपियों गांव डीग, फरीदाबाद निवासी अजीत और मुकेश उर्फ भोला को भी गिरफ्तार किया गया।
पुलिस टीम ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त 2 मोटरसाइकिल तथा चोरी की गई दो पानी की मोटरें बरामद की हैं। पूछताछ व कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस द्वारा तीनों आरोपियों को माननीय अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत (जेल) में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।
Palwal, Palwal | Sep 22, 2026